बलिया, सितम्बर 13 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गंगा और सरयू नदी में आई बाढ़ से नुकसान हुई खरीफ के फसल का मुआवजा और रबी की बुवाई के लिए खाद-बीज व उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर आग्रह किया है। पूर्व सांसद ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा व तथा रबी बुवाई के लिए उन्नत किस्म के बीज उर्वरक व कीटनाशक निःशुल्क उपलब्ध कराने के लिए तत्काल बलिया और गाजीपुर के जिलाधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किया है। पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को बताया है कि बाढ़ से खरीफ की फसल पूरी तरह तबाह हो चुकी है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित इमादपुर बिंटोलिया का विधायक ने लिया जायजा मायूस किसानों के जख्मों पर मरहम लगाने के लिए उन्हें ...