बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने कूटरचित दस्तावेज और फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर नौबरार में तैनात सहायक अध्यापक जितेन्द्र राम की सेवा समाप्त कर दी है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी (बांसडीह) को शिक्षक से विद्यालय का शासकीय अभिलेख व कार्यभार तत्काल अपने कब्जे में लेने तथा मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही वित्त एवं लेखाधिकारी को तत्काल प्रभाव से वेतन भुगतान रोकने और पुराने भुगतानों की वसूली सुनिश्चित करने को कहा है。

शिकायत और जांच बीएसए के आदेश के अनुसार रसड़ा क्षेत्र के रत्तोपुर गांव निवासी त्रिभुवन नारायण सिंह ने जनसुनवाई के दौरान डीएम से शिकायत की थी। बताया था कि उनके गांव के ही ...