Balia News: प्रेम प्रसंग के बाद पंचायत और फिर लगा ली फांसी
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: रतसर, हिन्दुस्तान संवाददाता। इलाके के अमडरिया गांव में बुधवार की सुबह ई-रिक्शा चालक का शव पेड़ से फंदे से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के हाथ बंधे होने के चलते परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया निवासी अभिषेक उर्फ गोलू ई-रिक्शा चलाता था। बताया जाता है कि मृतक का एक युवती से कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। दिन में पुलिस ने स्थानीय चौकी पर बुलाकर पूछताछ करने के बाद घर भेज दिया। इसके बाद घर पहुंचकर भोजन करने के बाद वह सो गया। सुबह कुछ लोगों की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। इसके बाद ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.