Balia News: प्रावि का ताला तोड़कर सामान चोरी
बलिया, अगस्त 1 -- Balia News: सुखपुरा। इलाके के प्राथमिक विद्यालय करमपुर का ताला तोड़कर चोर शुक्रवार की रात पांच पंखा, दो गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, बर्तन आदि सामान समेटकर फरार हो गये। शनिवार की सुबह पहुंचे शिक्षकों को जानकारी हुई तो उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। लोगों का कहना है कि कुछ माह के अंदर स्कूल में चोरी की यह चौथी घटना है।लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले भी इस विद्यालय के कमरों का ताला तोड़कर चोर टीवी, स्टेबलाइजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर जा चुके है। प्रधानाध्यापक उमेश सिंह का कहना है कि इस मामले की सूचना अधिकारियों और पुलिस को दे दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.