बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: सिकंदरपुर। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, बल्कि इसकी तिथि 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दी गई है। बावजूद सिकंदरपुर नगरवासियों को गंदगी से निजात नहीं मिल सकी है। इसका ताजा उदाहरण नगर के वार्ड नं. 12 में आसानी से देखा जा सकता है। अन्य वार्डों में भी सफाई की स्थिति बदहाल है। नगर पंचायत प्रशासन और अभियान के लिए बनी टीम की लापरवाही इस कदर है कि नगर के प्रमुख सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा फैला हुआ है, जिसके कारण आवागमन में लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। यही नहीं सड़क किनारे जमा कूड़ा को कस्बा के आवारा कुत्ता इधर-उधर तथा सड़क के बीचो बीच बिखेर देते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गंदगी और दुर्गंध के बीच लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। वहीं फ...