बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कर्णछपरा गांव की रहने वाली आईआरएस अधिकारी चित्रा सिंह को प्रवर्तन निदेशालय के उपनिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. जवाहर सिंह के छोटे भाई अनिल कुमार सिंह की पुत्रवधू चित्रा सिंह दक्षिण रेलवे में लेखा सेवा में राजपत्रित अधिकारी हैं। उन्हें केन्द्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय का उपनिदेशक बनाया है। फिलहाल वे तमिलनाडु के चेन्नई डिविजन के सेलम में डिविजनल फाइनेंस मैनेजर के पद पर थीं। उनके पति सौरभ सिंह दक्षिण रेलवे में ही आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात हैं। चित्रा सिंह की प्रतिनियुक्ति से ग्रामीणों में खुशी है। यह भी पढ़ें- कृतिका बनी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में पेटेंट अधिकारी परिवार के गुड्डू सिंह,चाचा शिक्षक ...