बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बलिया। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को जिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त कर्मचारी स्वास्थ्य परिवार कल्याण महासंघ के सभागार में हुआ। इसमें लैब असिस्टेंटों ने सर्वसम्मति से राहुल पाठक को अध्यक्ष, धर्मेंद्र प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश यादव को मंत्री, पप्पू यादव को उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह को संयुक्त मंत्री, अजीत कुमार पप्पू को संगठन मंत्री, शैलेश राय को कोषाध्यक्ष, शिव नारायण वर्मा को मीडिया प्रभारी, राजेश गुप्त को संप्रेक्षक, श्याम नारायण सिंह एवं कृष्ण मोहन तिवारी को संरक्षक मनोनीत किया। चुनाव अधिकारी के रुप में मौजूद हेमंत कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह और योगेंद्र नाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर बीएन गिरि, मलय पांडेय...