Balia News: प्रधान संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: रानीगंज। बैरिया ब्लाक सभागार में बुधवार को प्रधान संघ की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में चर्चा में प्रधानों के प्रशासक बनाएं जाने के बाद हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। ब्लाक के ग्राम प्रधानों का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। प्रधानों का कहना है कि 25 मई के बाद पंचायतों में प्रधानों को प्रशासक तो नियुक्त कर दिया गया, लेकिन प्रशासक नियुक्ति किए जाने के बाद पंचायतों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी गई है, इसके कारण गांव के विकास कार्यों पर गंभीर संकट पैदा हो गया है।
आर्थिक संकट वहीं प्रधानों का मानदेय भी बंद कर दिया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बरसात के मौसम में गांवों की टूटी सड़कें, जलभराव और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत न होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.