Balia News: प्रतिमा क्षतिग्रस्त, पांच का शांतिभंग में चालान
बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: सुखपुरा। क्षेत्र के कुम्हिया ग्राम में शनिवार की रात अराजक तत्वों ने संत रविदास प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रविवार को तनाव फैल गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा के क्षतिग्रस्त हाथ की मरम्मत करायी। पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। बताया जाता है कि गांव के लोग बाहर निकले तो उनकी नजर क्षतिग्रस्त प्रतिमा पर पड़ी। इसके बाद हलचल मच गयी तथा मौके पर भीड़ जमा हो गयी। खबर मिलते ही सीओ सिटी सतीश कुमार शर्मा और एसओ रत्नेश दूबे मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने गांव के सोहन राम की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर मोहन राजभर,राकेश राजभर, उमेश राजभर, शंभू राजभर और अशोक राजभर को पकड़ लिया। इस मामले में नामजद लालबहादुर और वकील फिलहाल फरार हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.