Balia News: प्रचार रथ का श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: बेल्थरारोड। विहंगम योग संस्थान द्वारा बलिया के महर्षि सदाफल देव आश्रम में 28 व 29 जुलाई को आयोजित होने वाले 2100 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ एवं विराट विहंगम योग समारोह को लेकर प्रचार रथ बेल्थरारोड पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने प्रचार रथ का स्वागत किया। इस दौरान रथ यात्रियों ने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में आधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। अभियान के तहत विहंगम योग साधना के मगन भाई (गुजरात), राकेश कुमार राय (गाज़ीपुर), अशोक कुमार (प्रयागराज) और इंदु वर्मा (गाजीपुर) बेल्थरारोड पहुंचे। उन्होंने नगर एवं आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को महायज्ञ की आध्यात्मिक एवं वैदिक परंपरा से अवगत कराया। महायज्ञ में सदगुरु श्री विज्ञान देव जी महाराज की दिव्य वाणी व स्वर्वेद कथा सुनने का अवसर प्राप्त होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.