बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव से लापता किशोरी की लाश गाजीपुर जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्लमपुर के पास सूटकेश (ट्राली बैग) में मिली लाश की पहचान होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हालांकि लाश के कई दिन पुराना होने के चलते पीएम रिपोर्ट में मौत का सही खुलासा नहीं हो सका। अब पुलिस डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी में है। इसके बाद ही लाश की सही शिनाख्त और मौत का कारणों की जानकारी हो सकेगी।मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के पास गंगा नदी में रविवार की दोपहर नाविकों की नजर पानी में तैर रहे एक ट्राली बैग पर पड़ी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने बैग को बाहर निकलवाया तो उसमें एक लड़की लाश पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर गाजीपुर सदर अस्पताल के मर्चरी में रखव...