बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पॉक्सो अधिनियम के प्राविधानों एवं कानूनी परिणामों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस-प्रशासनिक और न्यायायिक अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने छात्राओं को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के प्रमुख प्राविधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कानून बच्चों को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर बच्चों को बिना भय के तत्काल अपने अभिभावक, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जानकारी देनी चाहिए। यह भी पढ़ें- छात्राओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी उन्होंने छात्राओं से अपने अधिकार...