बलिया, अगस्त 20 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों को लेकर गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में चल रहे पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, पाइपलाइन बिछाने और संबंधित कार्यों की गुणवत्ता को लेकर डीएम ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।डीएम ने कहा कि पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए एनओसी देने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यदि किसी स्थान पर एनओसी देना उचित है तो संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के लिए जहां भी सड़क, गली अथवा अन्य मार्गों की खुदाई की ...