बलिया, अगस्त 31 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। बागीचा में पेड़ से गमछा के सहारे लटकता अधेड़ का शव मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। पहचान होने के बाद पुलिस की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते पहुंच गये। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक ने फांसी लगायी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।पकवाइनार रेलवे क्रासिंग से करीब दो सौ मीटर उत्तर कटियारी गांव में बागीचा है। उसमें स्थित सैयद बाबा के मजार से कुछ दूरी पर लोगों को गुलर के पेड़ से अधेड़ का शव लटकता नजर आया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही पकवाइनार पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष मद्धेशिया मौके पर पहुंच गये। छानबीन में मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला। इसके जरिये मृतक की पहचान मऊ जनपद के हलधरपुर ...