बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: गड़वार, हिन्दुस्तान संवाद। शिव मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।स्थानीय थाना क्षेत्र के हजौली (सचिदानंद सिंह के पुरा) निवासी 55 वर्षीय कांती देवी सावन के अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिर दर्शन-पूजन करने गयीं थीं। वहां से वह पैदल ही वापस लौट रही थी तभी रास्ते में तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। आसपास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: अनियंत्रित ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, मौत इसकी जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दि...