बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: रसड़ा। साइबर फ्राड के जरिये करीब छह माह पहले खाते से निकाला गया करीब एक लाख रुपये पुलिस के प्रयास से खाते में वापस आ सका। पुलिस का कहना है कि इलाके के नराछ निवासी राजेंद्र प्रसाद यादव ने सात मार्च को फर्जी तरीके से एक लाख रुपये खाते में स्थानान्तरण करने की शिकायत की थी। पुलिस ने उक्त पैसे को होल्ड कराया तथा महींनों के प्रयास के बाद बुधवार को खाते में वापस करा दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह, एसआई राहुल राय व शिवम कुमार, सिपाही अमरदीप यादव, प्रिंस प्रजापति, संगम प्रजापति, काव्या चौधरी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...