बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: बैरिया। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के झंडा भारती के मठिया निवासी मुकेश भारती को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि वह धारदार हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है। इसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...