बलिया, अगस्त 25 -- Balia News: नगरा। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को फायर ब्रिगेड टीम द्वारा थाना के पुलिसकर्मियों को आगजनी एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिसकर्मियों को फायर ब्रिगेड के उपकरणों के संचालन, आग लगने के उपाय के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को देनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को गैस सिलेंडर, बिजली के शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थों तथा अन्य कारणों से लगने वाली आग के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों में निकछुवाडीह फायर स्टेशन के फायरमैन कन्हैयालाल, अर्जुन यादव, राजेंद्र राय, ...