बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: नवानगर, संवाददाता। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से सिकंदरपुर तहसील के दियारा क्षेत्र में तेज हो रहे कटान को लेकर क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी ने मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री और सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है। चेतावनी दी है कि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसानों की सैकड़ों एकड़ उपजाऊ भूमि नदी में समा सकती है।पत्र में कहा है कि ग्राम पुरूषोत्तमपट्टी में कटान भयावह रूप ले चुका है। जलस्तर लगातार बढ़ने से किसानों की कृषि भूमि प्रतिदिन नदी में समाहित हो रही है। बताया है कि पिछले वर्ष तत्कालीन डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर जिन्दापुर-पुरूषोत्तमपट्टी क्षेत्र में जीओ ट्यूब के माध्यम से कटान रोकने का कार्य कराया गया था, जिससे गांव और आबादी को राहत मिली थी। यह भी...