बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। पुराने विवाद में मंगलवार की देर शाम रामलीला मैदान में श्रीनाथ बाबा मठ के महंत के साथ दुर्व्यहार तथा उनके एक समर्थक के साथ मारपीट हो गयी। इस मामले में मठ के महंत महामंडलेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल चल रही है।मठ के महंत महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे रामलीला मैदान में कार्यक्रम चल रहा था। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पूजा पंडाल में मारपीट तोड़फोड़ और लूट का आरोप इसी बीच दबंग सतीश सिंह, संजीत गुप्ता और मोनू जायसवाल तथा कुछ अज्ञात असलहों से लैस होकर मंच पर चढ़ गये। उनक...