Balia News: पुण्यतिथि पर लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि
बलिया, जुलाई 31 -- Balia News: नगरा। लोकतंत्र सेनानी व प्रखर गांधीवादी मुनीश्वर भाई कुशवाहा की 15वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को नगर के एक मैरेज हाल में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मुनीश्वर भाई का जीवन संघर्षो से भरा था। उन्होंने बराबर ही सामंतवादी शक्तियों से लोहा लिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इससे पहले अतिथियों ने मुनीश्वर भाई के चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, समरजीत सिंह, उमेश पाण्डेय, अश्विनी वर्मा, अनिल यादव आदि थे। अध्यक्षता जनार्दन तिवारी व संचालन रामायण ठाकुर ने किया। डॉ शशि प्रकाश कुशवाहा व उमेश कुशवाहा ने सबका आभार जताया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर शिक्षाविद स्व. चंद्रभूषण पाठक को दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.