बलिया, जुलाई 12 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ मेडिकल कॉरिडोर बाईपास, धरहरा से धर्मपुरा-कशेरुआ मार्ग तथा जिला अस्पताल में बनने वाले 50 बेड के अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का शिलान्यास किया।

विकासनुमा कार्यों की गति इस अवसर पर दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया विकास की नई इबारत लिख रहा है, लेकिन कुछ लोग राजनीतिक चश्मा लगाकर केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों का चौड़ीकरण, नए संपर्क मार्गों का निर्माण और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चारों दिशाओं में फोरलेन सड़...