बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा उस पार नौरंगा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी)और क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के अनु प्रमुख सचिव ने आयुक्त आजमगढ़ को इन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही नौरंगा पीएचसी का हर हाल में संचालन सुनिश्चित कराने और अन्य नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश के क्रम में आयुक्त ने सीएमओ को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया है। भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन भेजकर नौरंगा पीएचसी, आसपास के नवीन प्रा...