बलिया, अक्टूबर 17 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पुलिस की ओर से शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें केवल महिलाओं के शिकायतों की सुनवाई की गयी। पुलिस अफसरों के यहां पहुंचे कुल करीब 43 मामलों में से 10 को मौके पर निस्तारित किया गया। जमीन तथा अन्य विभाग से जुड़े प्रार्थना पत्रों को जांच के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिये गये।मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी तहसीलों में पिंक समाधान दिवस तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गयी। मिशन शक्ति के नोडल एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार के अनुसार सदर तहसील में नौ में से दो, रसड़ा में छह में से एक, बेल्थरारोड में 15 में से दो, बैरिया में छह में से दो, बांसडीह में चार में से दो तथा सिकन्दरपुर में तहसील में पहुंच...