बलिया, अक्टूबर 24 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा के बड़ी बाजार में शनिवार को श्रम विभाग और प्रशासन ने बाल श्रम के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच दुकानों पर सात बच्चे बाल श्रम करते हुए मिले। श्रम विभाग ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किया है।श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहा राम के नेतृत्व में सीडब्ल्यूसी, एएचटी, पुलिस और नव भारतीय नारी विकास समिति की संयुक्त टीम ने बांसडीह बाजार में छापेमारी की। टीम ने मिठाई की तीन तथा कपड़ा और आटोमोबाइल की एक-एक दुकानों पर जांच की। यहां कुल सात बच्चे काम करते मिले। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को नोटिस दिया गया है। उनके द्वारा जवाब दाखिल करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई की सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बबलू मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों...