बलिया, अक्टूबर 3 -- Balia News: रेवती। स्थानीय गोपालजी मेमोरियल स्कूल में शनिवार को शक्ति मिशन, बाल सुरक्षा, सेवा संकल्प, पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ.वेद प्रकाश तिवारी ने पौध रोपित किया। वहीं विद्यालय के डायरेक्टर अजीत कुमार श्रीवास्तव ने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम पांच पौधे लगाने की अपील उपस्थित लोगों से किया। प्रधानाचार्य डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण व पर्यावरण संतुलन की जानकारी दी। महिला कांस्टेबल सुनैना यादव व रति यादव ने बाल सुरक्षा एवं पुलिस हेल्पलाइन के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्र ने पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...