बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: सिकंदरपुर। जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत क्षेत्र के महथापार गांव स्थित ब्रह्म रामाकान्त बाबा स्थान पर छह अक्तूबर यानि कल मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजक डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसके जरिए लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जो दोपहर एक बजे तक चलेगा। मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे होंगे। विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता अजीत चौबे उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा के साथ पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में संरक्षक सुरे...