Balia News: परम्पराओं को मजबूत बनाते हैं धार्मिक आयोजन
बलिया, अक्टूबर 21 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। विजयादशमी पर्व के बाद श्री जल्पा-कल्पा सेवा समिति की ओर से मां जल्पा-कल्पा के पवित्र धाम में बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा नेता डॉ. विजय रंजन बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।लगभग 529 वर्ष पुरानी मान्यता से जुड़ा मां जल्पा-कल्पा का यह पावन धाम क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र है। गुलाब, बेला, चमेली और इत्र की सुगंध से जुड़ी इस पावन धरा पर विराजमान मां जल्पा-कल्पा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा है। ऐसी मान्यता है कि मां अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: शहर में मां शारदीय नवरात्र धूमधाम से संपन्न, भक्तों की उमड़ी रही भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.