बलिया, अक्टूबर 16 -- बलिया में रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन Balia News: बलिया, संवादाता। शहर के रामलीला मैदान में शुभनगर रामलीला कमेटी के बैनर तले चल रही रामलीला में गुरुवार की रात कलाकारों ने सीता हरण, जुटायु उद्धार की लीला का मंचन किया। शुभारंभ व्यास की चौपाई और ठाकुरजी की आरती से हुआ। माता सीता पर्णकुटी में विश्राम कर रही थी तभी मायावी मारीच स्वर्ण मृग का वेष धारण कर इधर-उधर उछल कूद रहा था। यह देख माता सीता प्रभु श्रीराम को इस मृग के चर्म लाने के लिए विनती करती हैं, श्रीराम धनुष लेकर निकलते हैं, बाण लगने के बाद मायावी मारीच हे लक्ष्मण कहकर प्राण त्याग देता है। अगले दृश्य में कुटी में यह आवाज सुन सीता बेचैन होकर लक्ष्मण को वहां जाने को कहती है, मना करने पर आरोप-प्रत्यारोप होने लगता है। लक्ष्मण ने मां सीता के सुरक्षा में रेखा खींच...