Balia News: पंचायत के बीच से फिल्मी स्टाइल में फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका
बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: नगरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के एक गांव में शनिवार को उस समय हलचल मच गयी जब चल रही पंचायत के बीच से फिल्मी स्टाइल में प्रेमी-प्रेमिका बाइक से फरार हो गये। युवती के पिता ने युवक पर शादी का झांसा देकर युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक युवक और एक युवती के बीच लम्बे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अलग-अलग धर्म के होने के चलते दोनों के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। बताया जाता है कि इस मामले को निपटाने के लिए गांव में दोनों की मौजूदगी में गांव-घर के लोगों के बीच पंचायत चल रही थी। बताया जाता है कि दोनों के परिजन उन्हें अलग-अलग रहने की सलाह दे रहे थे, जबकि युवक और युवती किसी भी सूरत में एक-दूसरे से अलग होने को राजी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.