बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: रसड़ा। 93 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुराग तिवारी व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल रविन्द्र किंगरा के निर्देशन में बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पीजी कॉलेज (पकवाइनार) में कैप्टन मनोज पांडे स्मृति निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। निबंध का विषय 'भारत की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका' था। कैडेट्स ने अपने निबंध के माध्यम से देश की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। निबन्ध का मूल्यांकन बटालियन द्वारा करने के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान निर्धारित किया जाएगा। प्रतियोगिता जनमेजय सिंह और डॉ. मो. अब्दुलरब सिद्दीकी की देख-रेख में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...