बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: बलिया। बेल्थरारोड क्षेत्र के पशुहारी गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती शिवचंद राजभर और उनके पुत्र व भतीजे की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट निगेटिव आई है। डाक्टरों के अनुसार शिवचंद राजभर को हार्ट की समस्या और शरीर में सूजन है। जबकि उनके पुत्र मनन राजभर और भतीजे को बुखार लगा हुआ है। हालांकि एक दिन जिला अस्पताल में भर्ती रहने के बाद शिवचंद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र चले गए हैं। पिछले दिनों एक ही परिवार के तीन सदस्यों की एक सप्ताह के भीतर ही मौत हो जाने के बाद से स्वाइन फ्लू को लेकर अफवाह फल गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वाइन फ्लू की आशंका को लेकर जमुआ में बढ़ी सतर्कता मामले में सक्रिय हुई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों और आसपास के 31 लोगों की सैम्पलिंग कराने के साथ ह...