बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: सुखपुरा। महिला कल्याण विभाग और हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन की ओर से शुक्रवार को गांधी महाविद्यालय मिड्ढा बेरुआरबारी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, महिला एवं बालिका सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन तथा सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. डॉ. सौम्या तिवारी ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक अंजली सिंह ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों को विस्तार से बताया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090 एवं आप...