Balia News: नागपंचमी पर उत्साह से निकाला महावीरी झंडा जुलूस
बलिया, अगस्त 18 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी पर्व पर सोमवार की शाम नगर में चार अखाड़ों की ओर से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और हनुमान प्रतिमा के साथ महावीरी झंडा जुलूस निकाला। रिमझिम फुहारों के बीच निकले जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया।अखाड़ा नंबर एक का राजा चौधरी, अखाड़ा नंबर दो का घूरा राजभर, अखाड़ा नंबर तीन का भोला ओझा तथा अखाड़ा नंबर चार का कौशल तुरहा ने नेतृत्व किया। चारों अखाड़ों के सदस्य महावीरी झंडा लेकर एक साथ नगर भ्रमण किए। जुलूस में शामिल मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। डीजे पर बज रहे विभिन्न भक्ति धुनों पर युवा थिरकते जुलूस में चल रहे थे। यह भी पढ़ें- Motihari News: नागपंचमी के अवसर पर महावीरी झंडा का हुआ आयोजन जुलूस में चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पाण्डेय, माण्डलु सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.