बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तरछापार-भदौरा नहर के पास में रविवार की शाम को अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस के प्रयास से मृतक की पहचान भीमपुरा थाना क्षेत्र के सरयां डिहूभगत निवासी 44 वर्षीय बाबूलाल यादव के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि युवक घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...