बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव थाने पर नवनर्मित बैरक का रविवार को एसपी ओमवीर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने थाना परिसर में इलाके के लोगों के साथ बैठक कर पुलिस से जुड़ी समस्यायों की जानकारी ली तथा निदान का भरोसा दिया।उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने उभांव थाने के भवन, परिसर में बने बैरकों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने पुलिस के जवानों को लोगों और स्थानीय समितियों के संपर्क में रहकर आपसी विवादों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। कहा कि बीट अधिकारी प्रतिदिन अपने आवंटित गांवों और वार्डों में भ्रमण करेंगे। इसके अलावे रात्रि गश्त व नागरिक चौपालों का आयोजन कर लोगों को जागरुक करें। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंझनपुर कोतवाली का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिन...