बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: बलिया। ईओ के अभाव में पिछले दो माह से लंबित नगर पालिका कर्मचारियों के मानदेय को लेकर बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह को पत्रक सौंपा। पत्रक में बताया कि दो मई को तत्कालीन ईओ सुभाष कुमार का स्थानांतरण हो जाने के बाद से कर्मचारियों का मई और जून माह का वेतन, मानदेय, पेंशन आदि लंबित है। वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होने अविलंब कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का भुगतान कराने की मांग की। इस दौरान विनोद मिश्रा, भारत भूषण मिश्रा, अनिल राम, अजीत कुमार, अनिल कुमार यादव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...