बलिया, अक्टूबर 20 -- Balia News: फेफना (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा घाट पर मंगलवार की सुबह टोंस नदी में स्नान करने के दौरान 16 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी रही। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घाट पर पहुंचे। सागरपाली के अराजी माफी निवासी भरत यादव का पुत्र 16 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू यादव मंगलवार सुबह रोज की तरह सेमरा घाट से टोंस नदी के उस पार दियारा में खेती कर रहे अपने पिता को खाना पहुंचाने गया था। वहां से लौटने के बाद वह सेमरा घाट पर नदी में स्नान करने लगा। इसी दौरान पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

परिजनों और ग्रामीणों ने शुरू की तलाश काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच नदी के आसपास ...