बलिया, जुलाई 13 -- Balia News: नवानगर। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कई स्थानों पर कटान शुरू हो गया है। इसे लेकर क्षेत्रीय विधायक मो. जियाउद्दीन रिज़वी ने रविवार को लिखित बयान में प्रदेश सरकार पर कटान प्रभावित किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का कटान प्रभावित किसानों से कोई सरोकार नहीं है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि वह लगातार सरयू नदी की कटान का मुद्दा विधानसभा में उठाते रहे हैं। इसके अलावा संबंधित मंत्री और प्रमुख सचिव (बाढ़) से मिलकर भी कटान की स्थिति से अवगत कराया तथा लिखित रूप से कार्रवाई की मांग की है। कहा कि पिछले वर्ष सरकार ने कटान रोकने के लिए कुछ धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह क...