बलिया, सितम्बर 22 -- Balia News: नगरा। थाना क्षेत्र के खरूआंव गांव स्थित हनुमान मंदिर में लगे घंटे को चोरों ने मंगलवार की सुबह चुरा लिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के साथ ही सीसी फुटेज को खंगाला। बताया कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...