बलिया, अगस्त 10 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। मिठाई बनाने के बहाने बुलाकर कुछ लोगों ने रविवार को हलावाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी घायल हलवाई का मोबाइल भी लेकर चले गये। आसपास के लोगों के सहयोग से घायल को स्थानीय पीएचसी पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी 35 वर्षीय मुन्ना प्रसाद माली हलवाई का काम करता है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम बाइक से तीन युवक उसके घर पहुंचे तथा मिठाई बनाने की बात कहीं। सौदा 15 सौ रुपये तय हो गया लिहाजा सौ रुपये एडवांस देकर युवकों ने रविवार को छोटकी सेरिया गांव आने की बात कहकर चले गये। रविवार को मुन्ना ने उनके दिये गये नम्बरों पर फोन किया तो उन्होंने एक मोबाइल नम्...