Balia News: धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें चेहल्लुम, श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने विभिन्न विभागों को समयबद्ध तरीके से सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और नगरपालिका को सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत शीघ्र पूर्ण कराने, जल निगम (नगरीय) को धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग को जिले के सभी धार्मिक स्थलों तथा वहां तक जाने वाले मार्गों पर लटक रहे बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराने तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रमुख धार्मिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.