बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पिछले एक सप्ताह बाद मंगलवार की शाम मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। मानसून वापसी के दौरान हो रही इस बरसात से खरीफ की मुख्य फसल धान को संजीवनी मिली है। वहीं बारिश को किसान रबी फसल के लिए वरदान बता रहे हैं। मौसम का मिजाज देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बरसात से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। लेकिन सड़कों पर कीचड़ और फिसलन से लोगों को आवागमन में बेहद परेशानी होती दिखी। लोग व्यवस्था को कोसते हुए गंतव्य को रवाना हुए। आज अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: फिर बादलों ने डाला डेरा, आज हल्की बारिश के आसार सुबह से धूप छांव के खेल के बीच शाम को हुई बारिश से धान की फसल को काफी लाभ मिला है। आलम यह है कि बारि...