बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। उभांव पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों पर लदे पांच गोवंश के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अन्य तस्कर भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के साथ ही अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर गुरुवार को चालान कर दिया।पुलिस के अनुसार चौकिया मोड़ से भीटा भुवारी की ओर से आ रहे दो वाहनों को जवानों ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी को देख वाहनों के चालक और सवार कुछ दूर पहले ही गाड़ी को खड़ी कर भागने लगे। हालांकि जवानों ने पीछा कर एक वाहन के चालक मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुरा निवासी सच्चिदानंद यादव उर्फ अजय यादव को दबोच लिया। पुलिस ने पिकअप पर लदी तीन गाय और मैजिक पर लदी दो गाय को बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि तस्कर पशुओं को वध के लिए बिहार लेकर...