बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: बैरिया। क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों की लड़किया संदिग्ध हाल में गायब हो गयी। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।सुरेमनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। छुट्टी होने के बाद भी जब वह देर तक घर नहीं लौटी तो परिजन खोजबीन करने लगे। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो लड़की के बाबा ने पुलिस को तहरीर दी। इसी प्रकार चांददियर चौकी क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी कुछ दिनों पहले लापता हो गयी। इस मामले में लड़की के भाई की तहरीर पर हल्दी थाना क्षेत्र के सोनवानी निवासी सूरज राम, नीरज राम व कुछ अज्ञात के खिलाफ अपहरण आदि की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है। एसओ का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच...