बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा में दो बार टावर पर चढ़ने वाले वार्ड नम्बर 14 निवासी धनजी वर्मा ने अपने ही माता, पिता और भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। धनजी ने आरोप लगाया है कि उसके पिता राजगिरी वर्मा, मां कुलवंती तथा भाई धर्मेन्द्र, सत्येन्द्र व उपेन्द्र ने उसकी मेहनत की करीब 30 से 35 लाख रुपये की कमाई और घर का सारा सामान हड़प लिया है। खाने-पीने और पहनने तक से वंचित कर दिया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी है। धनजी के अनुसार 25 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह के सामने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट से परेशान होकर उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्...