बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के प्राचीन और पौराणिक मां पचरुखा देवी मंदिर से चोर बुधवार की रात चांदी के तीन झूमर लेकर फरार हो गये। गुरुवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही लोगों में खलबली मच गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग जुटाया तथा जल्द ही चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। रोज की तरह बुधवार की देर शाम पूजा-पाठ और आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर लोग घर चले गये। सुबह मानस मंदिर के पुजारी नारायण दास मां पचरुखा देवी मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो उनकी नजर मंदिर के पीछे लगी खिड़की के टूटे ग्रील पर पड़ी। यह भी पढ़ें- Balia News: देवी मंदिर से चोरों ने उड़ाए चांदी के तीन झूमर पता चला कि ग्रील तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर पिंडियों के उपर लगे करीब दो किलो वजनी चांदी के तीन झूमर चुरा ले गये। इसके बाद ...