बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। संयोग से दुर्घटनाग्रस्त हुए कंटेनर के अंदर दर्जनों गोवंश लदे मिले। खबर पाकर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जा में लेकर छानबीन कर रही है, जबकि चालक समेत उस पर सवार लोग फरार हो गये हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तस्कर पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे। पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन, चेचिस और इंजन नम्बर के आधार पर तहकीकात कर रही है।गाजीपुर की ओर से आ रहा कंटेनर इलाके कम्पोजिट विद्यालय कोरंटाडीह के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इसके बाद गाड़ी का चक्का कीचड़ में फंस गया। चालक ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: महासंघ के कार्यकर्ताओं ने पकड़वाएं गोतस्कर इसके बाद ड्राइवर के साथ ही वाहन पर सवार सभी लोग उतरकर फरार हो गये। दुर्घटना के बा...