बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुकान में चोरी करने की नियत से घुसे चोर को दुकानदार व ग्रामीणों ने पकड़कर चोरी के माल के साथ बैरिया पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। चौबे टोला रानीगंज निवासी धर्मेंद्र चौबे का इलेक्ट्रॉनिक का दुकान रानीगंज बाजार में है। बताया जाता है कि रानीगंज के ही पुराना डाकघर निवासी संजय राम सोमवार की रात में दुकान का ताला तोड़कर चोरी की नीयत से दुकान में घुस गया। कैश बॉक्स में रखे 4400 रुपए नकद के साथ ही तार का बंडल, लाइटर कटर व चार्जर चुराकर दुकान से निकल ही रहा था, तभी दुकानदार ने देख लिया। दौड़कर दुकान का शटर गिराने के साथ ही शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोग जुट गए तब चोर को बाहर निकाला गया और चोरी के समान के साथ थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया ग...