Balia News: दुकान का ताला तोड़कर 29 हजार रुपए उड़ाए
बलिया, जुलाई 11 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सदर बाजार स्थित बिरनजी अग्रवाल के कटरा में शुक्रवार की रात सौंदर्य प्रसाधन की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 29 हजार 300 रुपए नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।कस्बा के वार्ड नंबर 13 के बजाजी मोहल्ला निवासी देवेंद्र अग्रवाल उर्फ मिंटू की सदर बाजार के बिरनजी अग्रवाल के कटरा में दुकान है। मिंटू रोजाना की तरह शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए। शनिवार को सुबह में करीब सात बजे दुकान खोलने पहुंचे तो उनके ताला टूटा हुआ था। अंदर गए तो दराज में रखे 29 हजार तीन सौ रुपए गायब देख होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत 112 पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.